भारत में स्थित प्रमुख बाँध
वर्तमान समय में बाँध विद्युत उत्पादन के सबसे महत्वपूर्ण साधनों में शुमार है। बाँध के माध्यम से उत्पादित विद्युत ऊर्जा स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त होती है साथ ही यह ऊर्जा का नवीनीकरण स्रोत भी है। ऐसे में देश में विद्युत उत्पादन के लिए डैमस की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। भारत में ऊर्जा की जरूरतों को पूर्ण करने के अतिरिक्त डैमस सिंचाई तथा बाढ़ अवरोधक के रूप में भी प्रमुख भूमिका निभाते है। भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू के द्वारा भी भारत की बाँध परियोजनाओं को आधुनिक भारत के मंदिर की संज्ञा दी गयी थी। विद्युत उत्पादन हेतु देश में विभिन नदियों पर सैकड़ो बाँध का निर्माण किया गया है जो की देश की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के प्रमुख बांध की सूची (famous dams in india in Hindi) प्रदान करने वाले है।
बांध | नदी | राज्य |
टिहरी बांध | भागीरथी | उत्तराखंड |
लखवाड़ बांध | यमुना | उत्तराखंड |
इडुक्की (ईबी) / इडुक्की आर्क बांध | पेरियार | केरल |
भाखड़ा बांध | सतलुज | हिमाचल प्रदेश |
पकलदुल बांध | मर्सुद्र | जम्मू-कश्मीर |
सरदार सरोवर बांध गुजरात | नर्मदा | गुजरात |
श्रीशैलम (एन .एस .आर.एस पी) बांध | कृष्णा | आंध्रप्रदेश |
रणजीत सागर बांध | रावी | पंजाब |
बगलिहार बांध | चिनाब | जम्मू-कश्मीर |
पौंग बांध | बास | हिमाचल प्रदेश |
नागार्जुन सागर बांध | कृष्णा | तेलन्गाना |
सलाल (रॉकफिल और कंक्रीट) बांध | चिनाब | जम्मू-कश्मीर |
सुपा बांध | काली नदी | कर्नाटक |
कोटेश्वर बांध | भागीरथी | उत्तराखंड |
रिहंद बांध | रिहंद | उत्तर प्रदेश |
इंदिरा सागर (एनएचपीसी) बांध | नर्मदा | मध्य प्रदेश |
पिल्लुर बांध | भवानी | तमिलनाडु |
मट्टूपट्टी(ईबी) बांध | पलार | केरल |
पार्वती द्वितीय बांध | पार्बती | हिमाचल प्रदेश |
चक्र बांध | चक्र | कर्नाटक |
उकाई बांध | तापी | गुजरात |
Please do not enter any spam link in comment box.